13 मार्च, 2023 को मंगल का मिथुन राशि में गोचर होगा

।। मंगल के मिथुन राशि में गोचर से इन 3 राशियों को होगा भाग्योदय, बनेंगे बिगड़े काम और धन की होगी वर्षा ।।

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित अंतराल के दौरान राशि परिवर्तन करता है। यहां हम मंगल ग्रह की बात कर रहे हैं। मंगल ग्रह किसी भी राशि में ज्यादा से ज्यादा 45 दिनों तक रहता है। इस राशि परिवर्तन की वजह से सभी राशि के जातकों पर इसका उनके जीवन पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है। लेकिन यहां हम आपको 3 राशियों के बारे में बता रहे हैं।

हिन्दू पंचांग के अनुसार, 13 मार्च 2023 को मंगल बुध की राशि मिथुन में गोचर करने वाले हैं। 13 मार्च दिन सोमवार को सुबह 4:03 बजे मंगल मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इस गोचर का सभी राशि के जातकों के जीवन पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ेगा। लेकिन 3 ऐसी राशियां हैं कन्या राशि, तुला राशि और वृष राशि, जिन्हें इस गोचर की अवधि के दौरान सबसे ज्यादा फायदा होगा।

13 मार्च, 2023 को मंगल का मिथुन राशि में गोचर होगा।  इससे पहले मंगल देव 16 अक्टूबर 2022 से 13 नवंबर 2022 तक मिथुन राशि में थे। यह अवधि काफी कम थी, इसलिए जातकों को इससे अधिक लाभ नहीं मिले पाए थे।

मंगल देव के मिथुन में गोचर के दौरान लोगों का संचार कौशल काफी बेहतर होगा। लोग स्वस्थ, ऊर्जावान और साहसी बनेंगे। इस दौरान लोग अपने कौशल को बढ़ाने के लिए मेहनत करेंगे। हालांकि जातकों की कुंडली में मंगल देव की दशा और स्थिति के अनुसार ही सटीक प्रभावों के बारे में जाना जा सकता है।

।।  तुला राशि  ।।

इस राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर शुभ लाभ देना वाला है। मंगल आपकी राशि से भाग्य स्थान में गोचर करने जा रहा है। ऐसे में विदेश में पढ़ने वाले छात्रों की मनोकामना पूरी हो सकती है। रुके हुए काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल रहने वाला है। कोर्ट में चल रहे मामले में सफलता मिलेगी।

।। कन्या राशि  ।।

इन राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर अनुकूल होगा। इस गोचर से आपको नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को इस दौरान सफलता मिल सकती है। परिवार का साथ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं।

।।  वृष राशि ।।

इस राशि के जातकों के लिए भी ये गोचर अनुकूल होगा। मंगल का गोचर दूसरे भाव में होने से आर्थिक मामलों में नए अवसर मिलेंगे। कारोबार में उन्नति होगी। निवेश में लाभ मिलेगा। जो पहले से किए हुए हैं। उधार का पैसा वापस मिल सकता है। इस अवधि के दौरान आपके काम भी पूरे होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *